गरीबों की 5 सबसे सस्ती कारें, 360-डिग्री कैमरे के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

 | 
गरीबों की 5 सबसे सस्ती कारें, 360-डिग्री कैमरे के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

Udaipur Times, Automobile News : अगर आप भी नई कार खरीदने की सोच रहे है तो आज हम आपके लिए बहुत ही जरूरी जानकारी लेकर सामने आए है। 360-डिग्री कैमरे वाली कारें आजकल  जरूरी फीचर माना जाता है। इससे कार के आगे, पीछे और दोनों साइड में लगे कैमरों की मदद से सब साइड देख सकती है। 

Citroen ने अपनी C3 कार को एक नए टॉप-स्पेक X Shine वेरिएंट के साथ अपडेट किया है। इसमें 25,000 रुपए के अतिरिक्त खर्च पर अलग से 360-डिग्री कैमरा दिया जा रहा है। इस एक्सट्रा खर्च के बाद भी यह हैचबैक 360-डिग्री कैमरे के साथ आने वाली सबसे किफायकी कारों में से एक है। C3 दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। Automobile News

पहला है 82hp पावर वाला 1.2 लीटर 3 सिलिंडर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और दूसरा 110hp पावर वाला 1.2 लीटर, 3 सिलिंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.03 लाख से 9.85 लाख रुपए है। Automobile News

TATA Altroz में इसके Creative वेरिएंट से HD 360-डिग्री कैमरा मिलना शुरू हो जाता है। यह 3 इंजन विकल्पों में आती है- पहला है 88hp पावर वाला 1.2 लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन, 90hp पावर वाला 1.5 लीटर, 4 सिलिंडर इंजन, 74hp पावर वाला 1.2 लीटर पेट्रोल-CNG इंजन। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.02 लाख रुपए से 10.77 लाख रुपए है। Automobile News

TATA Tigor साल 2025 के शुरुआत में इसके अपडेटेड मॉडल में Tigor Compact Sedan कार में 360-डिग्री कैमरा है। यह फीचर सिर्फ Tigor के सबसे महंगे XZ+ Lux वेरिएंट में ही उपलब्ध है। Tigor 1.2 लीटर, 3 सिलिंडर इंजन के साथ उपलब्ध है जो 86hp पावर पेट्रोल और 75.5hp पावर वाले CNG विकल्पों में आती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.83 लाख रुपए से 8.77 लाख रुपए है। Automobile News

TATA Punch में Adventure वेरिएंट से ही 360-डिग्री कैमरा मिलने से पार्किंग करना आसान हो जाता है। इसमें मैनुअल और AMT विकल्पों के साथ 1.2 लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.2 लीटर पेट्रोल-CNG इंजन का विकल्प मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम 7.65 लाख रुपए से 10.60 लाख रुपए है। Automobile News

TATA Tiago अपने 2026 के अपडेट के साथ Tiago ने अपनी फीचर्स लिस्ट में 360-डिग्री कैमरा जोड़ा है। Tiago में 360-डिग्री कैमरा इसके टॉप से एक नीचे वाले Creative वेरिएंट से मिलना शुरू हो जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख से लेकर 8.55 लाख रुपए है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News