5 नए एक्सप्रेसवे का हुआ ऐलान ! 18 हजार करोड़ की लागत से जल्द होंगे तैयार, देखें कहां-कहां से होकर गुजरेंगे ?
Udaipur Times, Expressway in UP : उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने UP को नये एक्सप्रेसवे के लिए हजारों करोड़ रुपये दिए हैं। इसमें विंध्य पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे, जेवर लिंक एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे का लिंक शामिल है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने नये एक्सप्रेसवे के लिए 18 हजार 400 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री ने 59 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया था। यूपी में पानीपत-गोरखपुर, गोरखपुर-शामली और गोरखपुर-सिलीगुड़ी जैसे बड़े एक्सप्रेसवे पर काम प्रगति पर है। सरकार अब लिंक एक्सप्रेसवे के जरिये राज्य के बड़े एक्सप्रेसवे का नेटवर्क ग्रिड बनाने की तैयारी कर रही है। Expressway in UP
विंध्य एक्सप्रेसवे
मिली जानकारी के अनुसार विंध्य एक्सप्रेसवे को बजट में 6580 करोड़ रुपये दिए गए हैं। प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र जैसे छह जिलों को इसका लाभ मिलेगा। एक्सप्रेसवे पूर्वांचल और विंध्य क्षेत्र के औद्योगिक, खनिज संपन्न जिलों को हाईस्पीड नेटवर्क से जोड़ेगा। 333 KM लंबा पहाड़ी और नदी इलाके में बनाया जा रहा है। सोनभद्र और मिर्जापुर जैसे दूरदराज के जिलों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। Expressway in UP
गंगा एक्सप्रेसवे
जानकारी के मुताबिक गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ से हरिद्वार तक विस्तार मंजूर हो गया है और 5780 करोड़ रुपये आए हैं। मेरठ से आगे मुजफ्फरनगर और रुड़की होते हुए हरिद्वार उत्तराखंड तक इसका विस्तार होगा। Expressway in UP अभी मेरठ से प्रयागराज तक 594 KM लंबा गंगा एक्सप्रेसवे चल रहा है।
विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे
मिली जानकारी के अनुसार 2380 करोड़ के खर्च से विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के लिए है। ये सोनभद्र से चंदौली होते हुए गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। 117 KM लंबा लिंक एक्सप्रेसवे सोनभद्र, चंदौली को सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। सोनभद्र को विंध्य एक्सप्रेसवे के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से लखनऊ और दिल्ली से कनेक्टिविटी मिलेगी। Expressway in UP
फर्रुखाबाद ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे
जानकारी के मुताबिक फर्रुखाबाद ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे 400 करोड़ का है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, हरदोई-फर्रुखाबाद के जरिये ये गंगा एक्सप्रेसवे तक कनेक्टिविटी देगा। Expressway in UP अनाज और कृषि उत्पादों के जिले फर्रुखाबाद और हरदोई का लिंक एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेसवे के बीच बाईपास बनेगा।
जेवर एयरपोर्ट-गंगा एक्सप्रेसवे लिंक
मिली जानकारी के अनुसार जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से लिंक करने के लिए 250 करोड़ रुपये आए है इस बजट से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर को बुलंदशहर के जरिये गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ाव मिलेगा।ये ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जेवर में नोएडा एयरपोर्ट को सीधे गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा।इससे वेस्ट यूपी में बुलंदशहर, मेरठ और पूर्वांचल के यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। Expressway in UP
चिल्ला रेगुलेटर एलिवेटेड फ्लाईओवर
जानकारी के मुताबिक दिल्ली-नोएडा के बीच चिल्ला एलिवेटेड फ्लाईओवर को भी बजट मिला है। Expressway in UP दिल्ली मयूर विहार के पास चिल्ला रेगुलेटर से नोएडा के महामाया फ्लाईओवर को जोड़ने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर के लिए 100 करोड़ आवंटित किए गए हैं।एक्सप्रेसवे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारे के लिए 200 करोड़ दिए गए हैं।
