हरियाणा में यहां बनेंगे 5 नए पावर हाउस ! ओवरलोड होगा कम, 30 करोड़ रुपए होंगे खर्च
Udaipur Times, Haryana News, गोहाना : हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं को जल्द ही बिजली के ओवरलोड से लगने वाले अघोषित कटों से निजात मिलेगी। इसके लिए बिजली निगम न केवल शहर सहित पांच गांवों में नए पावर हाउस बनाएगा, बल्कि चार में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित करके उनकी क्षमता बढ़ाएगा।
जानकारी के अनुसार इन कार्यों पर निगम द्वारा करीब 30 करोड़ रुपए खर्च करेगा। निगम अधिकारियों का दावा है कि आगामी गर्मी के सीजन से पहले सभी कार्य पूरे करा लिए जाएंगे, ताकि लाइनों पर ओवरलोड की समस्या कम हो और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके। Haryana News
बिजली निगम के उपमंडल में करीब सवा लाख उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए निगम ने शहर समेत विभिन्न गांवों में पावर हाउस बनाए हैं। इसके चलते हर रोज करीब पांच लाख यूनिट से अधिक बिजली आपूर्ति की जाती है। इसके बावजूद गर्मी के सीजन में जहां बिजली की मांग अधिक बढ़ जाती है, वहीं उपभोक्ताओं की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। इससे निगम के सब-स्टेशनों और पावर हाउस पर लोड भी बढ़ता रहता है। इसके चलते निगम के सब-स्टेशन व पावर हाउस ओवरलोड हो जाते हैं। Haryana News
मिली जानकारी के मुताबिक इससे उपभोक्ताओं को मांग के अनुसार बिजली सप्लाई नहीं मिल पाती है। उन्हें ओवरलोड के चलते लगने वाले बिजली के अघोषित कटों से परेशानी उठानी पड़ती है। इसी के मद्देनजर निगम अधिकारियों ने शहर के अलावा गांवों में पावर हाउस बनाने से लेकर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखने का निर्णय लिया है, ताकि उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो।
यहाँ बनेंगे पावर हाउस, इनकी बढ़ेगी क्षमता
जानकारी के अनुसार निगम द्वारा शहर में महम रोड स्थित बिजली घर में पुरानी बिल्डिंग की जगह पर 33 Kv का ट्रांसफार्मर बनाया जाएगा। CM घोषणा के तहत बनने वाले पावर हाउस पर साढ़े चार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे 132 Kv पावर हाउस की ओवरलोडिंग खत्म होगी। सिवाना माल गांव में भी CM घोषणा के तहत आठ करोड़ से 33 Kv का पावर हाउस बनेगा। इससे बुटाना पावर हाउस की ओवरलोडिंग खत्म हो जाएगी। वहीं दुरना में भी छह करोड़ रुपए से 33 Kv पावर हाउस बनेगी, जिससे मुंढाना पावर हाउस की ओवरलोडिंग खत्म होगी। इन्हें पूरा कराने के लिए अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। Haryana News
मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले निगम द्वारा गामड़ी व बीधल गांव में भी 33-33 Kv के पावर हाउस बनाए जा रहे हैं, जिन पर 10 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं खानपुर कलां में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखकर 20 से 25 MVA क्षमता बढ़ाई जाएगी। रूखी में 22.50 MVA और फरमाना में भी 20 से 25 MVA क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। इन तीनों गांवों में क्षमता बढ़ाने पर निगम द्वारा पांच करोड़ रुपए से अधिक बजट खर्च किया जाएगा। इनकी मुख्यालय से मंजूरी मिल चुकी है। अब जल्द ही अधिकारी अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखवाने का काम कराएंगे। Haryana News
उपमंडल में उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। आगामी गर्मी के सीजन से पहले उक्त कार्यों को पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद लाइनों की लंबाई कम हो जाएगी और ओवरलोड भी खत्म होगा। निगम की तरफ से बिजली आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -राज सिंह सिंहमार, एक्सईएन, बिजली निगम, गोहाना।