5 वरिष्ठ महिलाओं को विशिष्ट सेवा सम्मान

इनरव्हील क्लब, उदयपुर द्वारा रोटरी बजाज भवन में आयोजित एक समारोह में शहर की ख्यातिप्राप्त, मानव सेवा समर्पित, सादगी व सरलता के व्यक्तित्व की धनी पाँच महिलाओं को सम्मानित किया गया।

 | 

क्लब की अध्यक्ष शकुन्तला धाकड़ ने बताया कि डॉ. कमला कंवरानी को स्त्री रोग एवं स्त्री स्वास्थ्य, श्रीमती मंजुला बोर्दिया को विधवा महिला चिकित्सा, सहयोग एवं उनके परिवार कल्याण, सुशीला अग्रवाल को ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार एवं आत्म-निर्भरता, चन्द्रा भण्डारी को ग्रामीण महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं बाल शिक्षा एवं कंचन बोर्दिया को बाल चिकित्सा सहयोग एवं अध्यात्म प्रसार के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु श्रीफल, उपारणा, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर क्लब सदस्याओं ने सम्मानित किया।

सचिव स्नेहलता साबला ने इस कार्यक्रम का संयोजन किया। इस अवसर पर लगभग 50 इनरव्हील सदस्य उपस्थित थीं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News