भूपालपुरा क्षेत्र में 5 दुकाने सीज
नगर निगम ने आज भुपालपुरा क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए पांच दुकानो को सीज कर लिया। निगम के राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर ने बताया कि प्राथी बोनाराम की शिकायत पर बिल्डिग के मालिक नेहा मनवानी को पुर्व में ही इस बारे में नोटिस दिया गया था।

आज नगर निगम के निर्देश पर दस्ते ने कारवाई करते हुए पांचो दुकानो को सीज कर दिया। निगम के द्वारा पुर्व में दिए गये नोटिस के बाद भी आवासीय क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां की जा रही थी।
बताया जा रहा है कि प्राथी बोनाराम की शिकायत पर 4 वर्ष पुर्व ही नोटिस दिया था, जिसके चलते मामला कोर्ट मे चल रहा था। न्यायलय से नगर निगम के पक्ष मे फैसले आने पर सीज करने की कार्यवाही की गई है।