इलाज कराने आये ग्रामीण की जेब से 5 हजार रूपये पार

गांव से शहर में इलाज कराने आये ग्रामीण की अज्ञात जेबकतरों ने जेब काटकर 5 हजार रूप्ये पार कर लिये.

 | 

इलाज कराने आये ग्रामीण की जेब से 5 हजार रूपये पार

गांव से शहर में इलाज कराने आये ग्रामीण की अज्ञात जेबकतरों ने जेब काटकर 5 हजार रूप्ये पार कर लिये.

हाथीपोल पुलिस ने बताया कि चित्तोडगढ जिले के डीन्डीलो गाँव के 48 वर्षीय शंकर लाल जाट इलाज के लिये शहर आये थे। रेलवे स्टेशन से महाराणा भुपाल चिकित्सालय में जाने के लिये वे पारस रूट के ऑटो में बैठे। अस्पताल के बाहर ऑटो से उतरकर पैसे दिये, उसी दौरान शंकर लाल जाट ने अपने दुसरी जेबी की ओर देखा तो जेब मे से 5 हजार रूप्ये गायब थे।

इस दौरान ग्रामीण शंकर लाल ने समझदारी दिखाते हुये आटो के नम्बर नोट कर लिये। बाद में शंकर लाल ने हाथीपोल थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News