महिला सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री को भेजेंगे 5 हजार सुझाव
शहर में महिला और युवतियों की सुरक्षा के लिए और भी कड़े एवं पुख्ता इंतजामात करवाने के मकसद से शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों की युवको एवं युवतियां मुख्यमंत्री के नाम सुझाव लिखें गए है। यह अभिन्न पहल मुट्ठी संस्थान चलाने वाली अर्चना शक्तावत और सरोज पटेल की है।इसके तहत अब तक करीब 7 स्कूलो की हजारों छात्राओं द्वारा तीन हजार पोस्टकार्ड पर सुझाव लिखे जा चुके है। इसी कड़ी में संस्थान द्वारा रविवार को गणगौर घाट पर भी करीब 500 पोस्टकार्ड पर सुझाव लिखे गए। संस्थान की अर्चना शक्तावत और सरोज पटेल ने बताया कि ये सभी पोस्टकार्ड और इन में लिखे हजारों सुझाव मुख्यमंत्री को दिए जाएंगे। इसके लिए संस्थान के प्रतिनिधी खुद जयपुर जाएंगे।

इधर, सुझाव लिखने के लिए कई स्कूली और कॉलेज की छात्राओं और अभिभावकों ने भाग लिया। इसके अलावा पर्यटन स्थल होने से कई विदेशी सैलानियों ने भी इस अभियान में भाग लेकर सुझाव लिखे। पोस्टकार्ड लिखने के अलावा बैनर पर मुख्य चार सुझावों पर हस्ताक्षर भी करवाए गए।बताया गया कि प्रत्येक पोस्टर्काड पर तीन से चार सुरक्षा के सुझाव लिखे जा रहे है।इधर, रविवार को गणगौर घाट पर बैनर पर एक ही दिन में 800 से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए।
संस्थान की अर्चना और सरोज ने बताया कि ये वे लड़कियां हैं जो हर दिनकिसी न किसी प्रकार के उत्पीड़न का शिकार होती है। यह उत्पीड़न या तो इवटीजिंग के रूप में होता है या कार्यस्थल यौन शोषण के रूप में। इस कारण महिलाएं और युवतयिां ही अपनी पीड़ा बेहतर ढंग से बता पाएंगी।इसी कारण इनके सुझाव भी बड़े व्यावहारिक हैं। आए दिन विभिन्न प्रकार से उत्पीड़न का शिकार होने वाली महिलाओं के लिए कई रैली के आयोजन हुए कई प्रकार के नारे भी लगाए गए, और हर स्तर पर बहस भी हुई है लेकिन समाधान के रूप में परिणाम अब तक सामने नहीं आए है।
इस प्रकार के आए सुझावःअब तक स्कूलों और रविवार को गणघौर घाट पर लिखे गए पोस्टकार्ड में कई सुझाव सामने आए। किसी ने शहर में ज्यादा से ज्यादा प्वाइंट्स पर पुलिस बढ़ाने की बात लिखी है तो किसी ने शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात लिखी है। सबसे ज्यादा सुझाव महिला टैक्सी डाइवर होने के है। ज्यादातर महिलाएं चाहती हैं कि ऑटो और टैक्सी चलाने के लिए महिला ड्राइवर की संख्या बढ़ाए जाने की बात कही है।
आज का कार्यक्रमःमुख्यमंत्री को लिखे जा रहे पोस्टकार्ड अभियान की अगली कड़ी में सोमवार शाम फतहसागर पर भी हस्ताक्षरकरवाए जाएंगे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal