50 लाख की शराब पकड़ी, 3 गिरफ्तार

प्रताप नगर थाना पुलिस ने एक ट्रक में से 50 लाख की अवेध शराब जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्त

 | 

50 लाख की शराब पकड़ी, 3 गिरफ्तार

प्रताप नगर थाना पुलिस ने एक ट्रक में से 50 लाख की अवेध शराब जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही मंगलवार मध्य रात्रि के बाद प्रताप नगर थाना स्थित बेडवास गाँव में एक खेत पर हुई जहाँ शराब से लदे ट्रक को खाली किया जा रहा था।

थाना अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि, कल रात मुखबिर की सुचना पर पुलिस जाब्ता बेडवास गाँव में शादुल सिंह नामक व्यक्ति के खेत पर छापा मारा और तीन व्यक्ति शादुल सिंह (20), माधव सिंह निवासी बेडवास और केशव सिंह निवासी पाटो की मंगरी, भोपालपुरा को गिरिफ्तार किया, जबकि 2 संदिग्ध भागने में सफल रहे।

पुलिस के अनुसार, ट्रक में कुल 631 बॉक्स हरियाणा में बनी शराब मिली जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये मानी जा रही है, पुलिस ने बताया की आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में लिप्त लोगो के बारे में जानकारी ली जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News