ट्रेज़र हंट में लिया 50 जनों ने भाग

स्वयं सेवी संस्था इम्पेटस एवं अशेाका बेकरी के साझे में मदर्स डे के अवसर पर आज फतहसागर की पाल पर ट्रेज़र

 | 
ट्रेज़र हंट में लिया 50 जनों ने भाग

स्वयं सेवी संस्था इम्पेटस एवं अशेाका बेकरी के साझे में मदर्स डे के अवसर पर आज फतहसागर की पाल पर ट्रेज़र हंट नामक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 13 टीमों में 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

इम्पेटस की अध्यक्षा मंजू लक्ष्मी ने बताया कि जनाना चिकित्सालय में जरूरतमंद माताओं एवं बच्चों के लिए कपड़े एवं फल इत्यादि उपलब्ध कराने के लिए आज मदर्स डे के अवसर पर आयोजित किये इस कार्यक्रम में ये सभी टीमें मदर्स डे से जुड़े क्लू को ढूंढते हुए फतहसागर से रवाना होकर सौ फीट रोड़ स्थित अशोका पैलेस पंहुचे। सबसे पहले पंहुचने वाले प्रथम तीन को पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।

राजस्थान लाईन प्रोेड्यूसर मुकेश माधवानी ने बताया कि अशोका पैलेस में मदर्स डे के अवसर पर ही मां को विभिन्न रूपों में चित्रित करते हुए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया। इसके अलावा कूकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें अपनी मां की पसन्द की सर्वश्रेष्ठ डिश बनाने वाले को पुरूस्कृत किया गया। इसके अलावा ऑनलाईन 60 लोगों ने कविता प्रतियोगिता में भी भाग लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News