समाजसेवी गजेंद्र भंसाली और दीपक भंसाली ने दिया बड़ी ग्राम पंचायत को चैक
उदयपुर 7 अप्रैल 2020 । लाॅक डाउन के तहत शहर स्तर पर जरूरतमंदों को प्रदान की जा रही सामग्री के चलते अब समाजसेवी गजेन्द्र भंसाली एवं दीपक भंसाली ने ग्रामीण स्तर पर गांवों मे भी जरूरतमंदो को राशन सामग्री उपलब्ध कराने हेतु ग्राम पंचायत को 50 हजार रूपये का चैक प्रदान किया।
दीपक भंसाली ने बताया कि यह चैक बड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच मदन पण्डित व ग्राम सचिव को प्रदान किया ताकि गांवों में भी कोई जरूरतमंद भूखा न रहें।