व्यावसायिक स्वास्थ्य जांच शिविर में 50 मजदूरों की जॉंच

खान सुरक्षा महानिदेशालय उदयपुर के तत्वावधान में मंगलवार को हिन्दुस्तान जिंक देबारी के केन्द्रीय अस्पताल में व्यावसायिक स्वास्थ्य जॉंच परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

 | 

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार माइन्स में कार्यरत मजदूरों में सिलीकोशिस बीमारी की पहचान के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मावली क्षेत्र में स्थित माइन्सों में कार्य करने वाले करीब 50 मजदूरों की जॉंच की गई। शिविर में खान सुरक्षा उप-निदेशक आई ए अन्सारी, उपनिदेशक एन संजीव कुमार, हिन्दुस्तान जिंक के इकाई प्रधान मनोज नसीने, डॉ सुमित सिरोया, खान एवं भू-विभाग के राकेश मेघवाल, मालिन उस्ताक, खान मालिक पवन कुमार जोशी, सुखवीर सिंह, प्रभुसिंह रावत सहित अस्पताल की टीम उपस्थित रही।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News