मास्क व नो मास्क-नो एन्ट्री के 500 पोस्टर वितरीत

रोटरी क्लब उदयपुर व जवाहर विद्यापीठ कानोड़ के संयुक्त तत्वावधान में किये गए वितरित 

 | 
कानोड़ स्थित जवाहर विद्यापीठ में आमजन को मास्क व क्षेत्रीय दुकानदारों को नो मास्क-नो एन्ट्री के 500 से अधिक पोस्टर वितरीत कर कोरोना से बचाव का संदेश दिया।

उदयपुर 2 जनवरी 2020। रोटरी क्लब उदयपुर व जवाहर विद्यापीठ कानोड़ के संयुक्त तत्वावधान में आज कानोड़ स्थित जवाहर विद्यापीठ में आमजन को मास्क व क्षेत्रीय दुकानदारों को नो मास्क-नो एन्ट्री के 500 से अधिक पोस्टर वितरीत कर कोरोना से बचाव का संदेश दिया।

क्लब अध्यक्ष महेन्द्र टाया ने बताया कि बताया कि आज कानोड़़ में क्लब के पूर्वाध्यक्ष एवं क्लब निदेशक डाॅ. एन.के.धींग जवाहर विद्यापीठ के सचिव रमेश कुदाल, संगठन सचिव जीवनसिंह जारोली ने आमजन को मास्क एवं पोस्टर वितरण में सहयोग किया। 

उन्होंने बताया कि क्लब अब तक 15 हजार मास्क, नो मास्क नो एन्ट्री के 35000 स्टीकर व 2000 पोस्टर समाज में वितरीत कर चुका है। इस कार्य में ए यू बैंक, मेवाड़ पाॅलीटेक्स लि., रोटरी क्लब उदयपुर,नगर निगम व रेड क्राॅस सोसायटी का सहयोग रहा है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News