50 हजार बेटियों को मिलेगी फ्री स्कूटी, सरकार ने शुरू की ये नई योजना ?
Udaipur Times, Rani Laxmibai Scooty Yojana : उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को योगी सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। योगी सरकार महत्वाकांक्षी रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना स्नातक के प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने की तैयारी में जुटी हुई है। इसके लिए 400 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान भी किया गया है। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और आत्मनिर्भर बनाना है।
छात्राओं को मिलेगा लाभ
सरकार की इस योजना का सीधा लाभ उन छात्राओं को मिलेगा जो पढ़ने-लिखने में अव्वल हैं। स्कूटी देने के लिए प्रारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। इस योजना के नियमों के मुताबिक, छात्राओं को को उनके स्नातक प्रथम वर्ष में प्राप्त अंकों के आधार पर शार्टलिस्ट किया जाएगा। इन अंकों के आधार पर ही राज्य स्तरीय मैरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
जो छात्राएं इन मेरिट लिस्ट में स्थान बनायेंगी उन्हें सरकार की ओर से मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाएगी। ध्यान रहे कि जिन छात्राओं को 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त हुए हैं वो ही इस योजना से लाभन्वित होंगी।
कैसे बनेगी मेरिट लिस्ट?
योजना के तहत चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रखने की बात कही गई है। छात्राओं के स्नातक प्रथम वर्ष के अंकों के आधार पर एक राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसी सूची के आधार पर योग्य छात्राओं को मुफ्त स्कूटी प्रदान की जाएगी।
योजना का उद्देश्य
सरकार का मानना है कि कई बार ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों की छात्राओं को कॉलेज आने-जाने में कठिनाई होती है। ऐसे में यह योजना छात्राओं की शिक्षा तक पहुंच आसान बनाएगी, ड्रॉपआउट दर को कम करेगी और लड़कियों को स्वावलंबी बनाने में मदद करेगी।
प्रदेश सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी। इसके जरिए मेधावी छात्राओं को न केवल प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर संसाधन भी मिलेंगे।
