डाक्टर्स डे पर हुआ 51 चिकित्सकों का सम्मान
रोटरी क्लब उदय ने आज डॉक्टर्स डे के अवसर पर जीबीएच अमेरीकन एवं महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के 51 चिकित्सक को सम्मानित किया।
रोटरी क्लब उदय ने आज डॉक्टर्स डे के अवसर पर जीबीएच अमेरीकन एवं महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के 51 चिकित्सक को सम्मानित किया।
क्लब अध्यक्ष डॅा. रीतू वैष्णव ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा समाज में दिये जा रहे अहम योगदान को लेकर आज डॉक्टर्स डे के अवसर पर महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के अधीक्षक डॅा. डी.पी.सिंह,बाल रोग विशेषज्ञ डॅा. सुरेश गोयल,डॅा. लाखन पोसवाल, डॅा. आर.एल.सुमन, डॅा. देवेन्द्र सरीन, डॅा.असित मित्तल,डॅा. कपिल भार्गव,डॅा. चन्द्रा माथुर,डॅा. राजरानी शर्मा,डॅा. सुनीता माहेश्वरी सहित 21 तथा जीबीएच अमेरीकन हॉस्पीटल के डॅा.वल्लभ पारीक,डॅा. कोठारी, डॅा. गुप्ता सहित 31 चिकित्सकों को उपारना ओढ़ाकर, श्रीफल भेंटकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
क्लब सचिव मुकेश वाधवानी ने बताया कि डॉक्टर्स डे के साथ ही चार्टर्ड अकान्टेन्ट डे के अवसर पर चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट निर्मल सिंघवी सहित 5 चार्र्टर्ड अकान्टेन्ट को सम्मानित किया।
