वनवासी बंधु के लिए सेवा भारती चिकित्सालय को दिए 51 कट्टे आटा

 | 

उदयपुर 28 मई 2020 । रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा वनवासी बंधुओं के लिए आटे के 51 कट्टे सेवा भारती चिकित्सालय व कुछ कट्टे खोखर मगरी क्षेत्र में दिए गए ताकि वनवासी क्षेत्र में इनका वितरण हो सके। 

इस अवसर पर रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष डॉ.प्रदीप कुमावत, रोटरी सचिव संजय भटनागर, पूर्व प्रांतपाल निर्मल सिंघवी, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. बी.एल.सिरोया उपस्थित थे।

डाॅ. प्रदीप कुमावत ने बताया कि उल्लेखनीय है कि आलोक समाज सेवा प्रकोष्ठ, आलोक इंटरेक्ट क्लब के माध्यम से पूर्व में भी भोजन पैकेट वितरण और खाद्य सामग्री वितरित की जा चुकी है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News