51 सेवा सहयोगी हुए सम्मानित

रोटरी क्लब उदयपुर का सत्र 2014-15 का समापन समारोह आज रोटरी बजाज भवन में आयोजित किया गया। जिसमें वर्ष पर्यन्त क्लब को सेवा कार्यो में सहयोग करने वाले 51 सेवा सहयोगियों को सम्मानित किया गया।

 | 

51 सेवा सहयोगी हुए सम्मानित

रोटरी क्लब उदयपुर का सत्र 2014-15 का समापन समारोह आज रोटरी बजाज भवन में आयोजित किया गया। जिसमें वर्ष पर्यन्त क्लब को सेवा कार्यो में सहयोग करने वाले 51 सेवा सहयोगियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ. बी.एल.सिरोया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वर्ष पर्यन्त किये गये सेवा कार्यो में सभी के सहयोग के प्रति आभार ज्ञापित किया। क्लब की ओर से अध्यक्ष डॉ.बी.एल.सिरोया एंव सचिव डॉ. नरेन्द्र धींग को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रशस्ति पत्र का वाचन परमेश्वर धर्मावत एंव डॉ. प्रदीप कुमावत ने किया।

समारोह में अध्यक्ष डॉ.बी.एल.सिरोया,सचिव डॉ.एन.के.धींग,पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी, प्रान्तपाल मनोनीत रमेश चौधरी ने गजेन्द्र जोधावत, महेन्द्र टाया, सुभाष सिंघवी, डॉ.प्रदीप कुमावत सहित 51 सेवा सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र,स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने समारेोह को सम्बोधित भी किया।

क्लब की ओर सेवा भारती में आई केयर यूनिट के संचालन हेतु यशवंत पालीवाल को चैंक भेंट किया गया। समारोह का संचालन पदम दुगड़ एंव हेमन्त मेहता ने किया। अंत में सचिव डॉ.नरेन्द्र धींग ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रारम्भ में ईश वंदना शेाभा जैन ने प्रस्तुत की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News