51 यूनिट रक्तदान
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में मुस्लिम महासभा राजस्थान की ओर से गुरूवार को महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर में संचालित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
| Oct 2, 2014, 20:43 IST

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में मुस्लिम महासभा राजस्थान की ओर से गुरूवार को महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर में संचालित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इदुलअज्हा के पाक महीने व गांधी जयंती के अवसर पर सद्भावना को लेकर महासभा द्वारा 51 यूनिट रक्तदान किया गया।
रक्तदाताओं में हाजी उस्मान हैदर, प्रेम सिंह राणावत सहित कई लोगों ने भाग लिया। रक्तदान में महिलाओं ने भी उत्साह दिखाया।
