51 सदस्यीय दल उमरह के लिए रवाना
मुस्लिम समाज के 51 लोगो का दल मक्का और मदीना की पवित्र यात्रा पर आज रवाना हुआ। शहर भर से जाने वाले सभी यात्री असर की
मुस्लिम समाज के 51 लोगो का दल मक्का और मदीना की पवित्र यात्रा पर आज रवाना हुआ। शहर भर से जाने वाले सभी यात्री असर की नमाज के बाद खांजीपीर स्थित नूरी चैक में इकठ्ठा हुए, जंहा मुस्लिम समाज के लोगों ने यात्रियों को फूल मालाएं पहना और गले मिल विदा किया।
इस मौके पर नात ख्यानो ने नाते पाक में, मदीना चला में मदीना चला फिर करम हो गया में मदीना चला, जैसी नाते पड़ी गई। साथ ही इस अवसर पर मस्जिद खुदबे आलम के इमाम आफ़ताब आलम अशरफी ने यात्रियों के लिए दुआएं की। खांजीपीर मोह्हले के सदर कलिम खान, फैजान अली, रीहान अली, राशीद खान आबिद खान सहित समाज सैकड़ो लोगो ने उमरह यात्रियों को मुबारक बाद दी।
इस अवसर पर अमजद अली ने बताया की सय्यद टूर एंड ट्रावेल्स की और से गया यह दल मक्का और मदीना की यात्रा पूरी कर 14 जून को लोटेगा।
