धरोहर फैशन परेड के ऑडिशन में 52 युवतियों ने लिया बढ़चढ़़ कर भाग
एम स्क्वायर प्रोडक्शन एण्ड इवेन्ट्स व एनआईसीसी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 16 मार्च को जस्ट अ राजपूताना के दरबार हाॅल में आयोजित होने वाले आईएम शी सीजन-2 बिजनेस अवार्ड समारोह के साथ ही धरोहर फैशन परेड में युवतियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

धरोहर फैशन परेड में भाग लेने वाली माॅडल युवतियों के लिये आज विश्वविद्यालय मार्ग स्थित आईएनआईएफडी केम्पस ऑडिशन हुए जिसमें विभिन्न जिलों की 52 युवतियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
एम स्क्वायर के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि फैशन परेड में भाग लेने के लिये युवतियों में उत्साह देखा गया और उन्होंने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
आईएनआईएफडी की सीए प्राची मेहता ने बताया कि चित्तौड़गढ़, उदयपुर व जोधपुर की युवतियो ने भाग लिया। ऑडिशन के जज राजेश शर्मा, आकृति मलिक, जूही व्यास थी। इस अवसर पर तारिका भानूप्रतापसिंह धायभाई, मुकेश माधवानी, अरूण माण्डोत, प्राची मेहता मौजूद थी।