52 साल पहले Yezdi मोटरसाईकल की कीमत थी सिर्फ 2350 रुपये, बिल याद दिला देगा आपको भी पुराने दिन

 | 
"Yezdi Motorcycle 1974 Model Bill Photo, Yezdi Motorcycle In India, 1974 Model Yezdi Bikes, Jawa Old Bikes, Old Motorcycles Of India, Iconic Yezdi Bike, Yezdi Model B And Classic, येज्दी का 1974 मॉडल मोटरसाइकल, भारत में जावा येज्दी की पुरानी मोटरसाइकल, येज्दी की पुरानी मोटरसाइकल की खास बातें

Yezdi Motorcycle : आज महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ गई है की नई बाइक खरीदने जाएँ तो एकदम से रेट सुनकर नानी याद दिला देते है। लेकिन क्या आप जानते है पहले के समय में बाइक कितने रुपये में नई मिलती थी। 

क्या आपने कभी सोचा है कि आज से 50 साल पहले की दुनिया में बाइक की दाम कितनी होगी? जी हां, 50 साल पहले Yezdi मोटरसाईकल का जबरदस्त क्रेज था और उस समय इस आइकॉनिक बाइक की कीमत सिर्फ 2350 रुपये थी। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि 1972 मॉडल Yezdi बाइक का एक बिल इन दिनों इंटरनेट पर लोगों को दीवाना बना रहा है। Yezdi Motorcycle

फॉरेवर वैल्यू

मित्तल ऑटो सर्विस के नाम से Yezdi बाइक के बिल का फोटो वायरल है। 1974 मॉडस की इस Yezdi बाइक की उस समय ऑन-रोड प्राइस सिर्फ 2350 रुपये थी। ‘फॉरेवर बाइक, फॉरेवर वैल्यू’ टैगलाइन के साथ आने वाली यह मोटरसाइकल उस समय काफी पॉपुलर थी।

1973-1974 से पहले इसे जावा ब्रैंड नाम के साथ बेचा जाता था, लेकिन बाद में नाम बदलकर Yezdi कर दिया गया था। अब महिंद्रा के मालिकाना हक वाली कंपनी क्लासिक लीजंड्स भारत में जावा, Yezdi और बीएसए कंपनी की 250 सीसी से लेकर 650 सीसी तक के मोटरसाइकल बेचती है। Yezdi Motorcycle

प्राइस ब्रेकअप

मॉडल- CL 2
साल- 1974
कलर- ब्लैक
इंजन संख्या- CL2- 74256
रजिस्ट्रेशन नंबर- UPA 5478
चेसिस नंबर- 74256
मोटरसाइकल की कीमत- 2000 रुपये
रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर- 150 रुपये
डॉक्यूमेंटेशन कॉस्ट- 50 रुपये
कमीशन- 100 रुपये
अन्य खर्च- 50 रुपये
कुल जोड़- 2350 रुपये

खास बातें....

इंजन

Yezdi मोटरसाइकल में 248.5 CC का एयर-कूल्ड 2-स्ट्रोक इंजन लगा था, जो कि बेहतरीन पावर और टॉर्क देता था। इसमें सेंट्रीफ्यूगल क्लच का इस्तेमाल होता था, जिसके कारण राइडर को गियर बदलते समय क्लच लीवर दबाने की जरूरत नहीं पड़ती थी। Yezdi Motorcycle

गियर और किक

इस मोटरसाइकल की सबसे बड़ी खूबी यह थी कि इसका गियर शिफ्टर और किक-स्टार्टर एक ही लीवर में इंटीग्रेटेड था। लीवर को अंदर दबाकर किक लगाई जाती थी और पैर से ही गियर भी बदल सकते थे। Yezdi Motorcycle

दो-दो एग्जॉस्ट

Yezdi मोटरसाइकल की सड़कों पर एक अनोखी पहचान थी कि इसके दोनों तरफ साइलेंसर पाइप लगे होते थे, जिसकी आवाज आपकी कानों को सुकून देते थे। बाद बाकी इसके फीचर्स उस समय के अनुसार अच्छे थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News