नैत्र चिकित्सा शिविर में 527 की जाँच

हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड की राजपुरा दरीबा काम्पलेक्स द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व निर्वाह के अन्तर्गत अलख नयन मंदिर, उदयपुर के सहयोग से ग्राम पंचायत कोटड़ी के मुख्यालय पर कल एक दिवसीय नैत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

 | 

शिविर में 170 रोगीयों की आंखों की जॉंच की गई; जिसमें 21 मोतियाबिन्द से पीडि़त रोगीयों को ऑपरेशन लिए अलख नयन मंदिर, उदयपुर में भेजा गया। 52 व्यक्तियों की ऑंखें कमजोर पायी जिन्हे निःशुल्क चश्में दिये जाएँगे।

अलख नयन मंदिर के डॉ. अंकिता हुमड़, सावन, नीतेश खतुरिया, उमेश सिंह, घनश्याम सिंह आदि के दल ने शिविर में जॉंच की और इसके साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, कोटडी, प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी के 357 छात्र – छात्राओं की भी आँखों की जाँच की गई, 71 बालकों को चश्में दिए जाएँगे।

शिविर के दौरान पंचायत समिति सदस्य भगवानलाल मीणा, सरंपच अमुत कुंवर, प्रधानाचार्य डालचंद मेनारिया, प्रधानाध्यापिका नलिनी दवे आदि उपस्थित थे। शिविर का आयोजनल सी.एस.आर अधिकारी एस.एन. टेलर, बी.एल. सुखवाल, मौनिका जैन एवं कोर्डीनेटर भेरुलाल जाट, किशन गाडरी आदि ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News