महाप्रज्ञविहार में युवाचार्यश्री महेंद्र ऋषि महाराज का 52वां जन्मोत्सव

महाप्रज्ञविहार में युवाचार्यश्री महेंद्र ऋषि महाराज का 52वां जन्मोत्सव

आचार्य शिवमुनि के सानिध्य में महाप्रज्ञविहार में युवाचार्यश्री महेंद्र ऋषि जी महाराज का 52वां जन्मोत्सव बड़े ही उमंग एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। चातुर्मास संयोजक विरेन्द्र डांग नं बताया कि इस दौरान विविध धार्मिक अनुष्ठान एवं मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न हुई। युवाचार्यश्री को शुभकामनाएं देने का दौर दिन भर चलता रहा। श्री संघ के पदाधिकारियों, महिला मंडल की सदस्याओं ने, बाहर से आये कई श्रावकों ने बारी- बारी से मंच पर आकर युवाचार्यश्री को मंगलकामनाएं दी।

महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से कई श्रावक- श्राविकाएं विशेषतौर से युवाचार्यश्री को बधाई एवं मंगलकामनाएं देने महाप्रज्ञ विहार पहुंचे क्योंकि युवाचार्यश्री महाराष्ट्र से ही हैं। आयोजनों में प्रश्नमंच एवं एक सुन्दर नाटिका की प्रस्तुति भी हुई। युवाचार्यश्री को श्रीसंघ की ओर से विरेन्द्र डांगी ने भी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की,इसी के साथ महिला मंच की ओर से श्रीमती रजनी डांगी ने भी युवाआचार्यश्री को मंगलकामनाएं देते हुए श्रावकों से युवाचार्यश्री को उपहार के तौर पर एक आत्मध्यान शिविर करने की अपील की।

शमित मुनीजी महाराज ने कहा कि युवाचार्यश्री को जन्म दिवस पर मंगकामनाएं देते हुए उन्हें स्नेह,प्यार, सहजता, सरलता की प्रतिमूर्ति बताया। शुभम मुनिजी महाराज ने इस अवसर पर युवाचार्यश्री को भजन के माध्यम से मंगलकामनाएं देते हुए एक भजन- आओ गाओ खुशियां मनाओ जन्म दिवस मनाओ युवाचार्यश्री का भजन की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि मात्र साढ़े सात साल की छोटी सी उम्र में ही महेन्द्र ऋषिजी महाराज गुरू चरणों में चले गये थे। आपने जीवन का एक ही लक्ष्य बनाया सेवा और साधना। आज युवाचार्यश्री पिछले 45 वर्षों से उसी लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं।

Download the UT App for more news and information

बधाई देने के क्रम में दिलीप सुराणा ने एक गीत के माध्यम से युवार्चाश्री को बधाई प्रेषित की वहीं रेखा- शैलेश जैन, इन्दिरा चेलावत बैंगलार से ने भी एक सुन्दर गीतिका के माध्यम से मंगलकामनाएं दी। महिला मण्डल की बहनों ने सामूहिक भजन गाकर बधाइयां दी। समारोह में युवा जैन कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष शशिकान्त कर्णावट ने युवाचार्यश्री को बधाई एंव मंगलकामनाएं देते हुए जैन कॉन्फ्रेंस के क्रियाकलापों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर सेवाधारी संघ एवं साधु- साध्वियों के विहार के दौरान कड़ी मेहनत एवं लगन से सेवा करते हैं, जो कभी मंच पर नहीं आते हैं, हमेशा परदे के पीछे रह कर इतना बड़ा सेवा कार्य करते हैं उन्हें सम्मान प्रदान करते हैं। इस वर्ष भी आचार्यश्री शिवमुनि के सानिध्य में उन्होंने लगभग देशभर के लगभग 15 सेवाधिरिायों को प्रोत्साहन एवं प्रान्तीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। साथ ही एक राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्रदान किया। वितराग साधिका नीशा जैन का भी सम्मान एवं अभिनन्दन किया गया। इस दौरान चातुर्मास संयोजक विरेन्द्र डांगी, अध्यक्ष औंकारलाल सिरोया सहित श्रीसंघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

युवाचार्यश्री के जन्मोत्सव पर देशभर से अनेक साधु-सन्तों एवं श्रीसंघों की ओर से शुभकामना सन्देश भी प्राप्त हुए। धर्मसभा में डाॅ रेखा जैन को 27 उपवास का पचखाण कराया गया जबकि लछु बाई बापना को 17 उपवास का पचखाण करवाया गया। इसके साथ ही कई युवा कार्यकर्ताओं को सम्मान भी किया गया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  WhatsApp |  Telegram |  Signal

From around the web