उदयसागर में 53 मिमी वर्षा
उदयपुर जिले में जारी वर्षा के दौर में गुरुवार सुबह साढे आठ बजे बीते चौबीस घंटों की अवधि में सर्वाधिक 53 मिमी वर्षा उदयसागर में दर्ज हुई।
| Sep 14, 2017, 18:13 IST
उदयपुर जिले में जारी वर्षा के दौर में गुरुवार सुबह साढे आठ बजे बीते चौबीस घंटों की अवधि में सर्वाधिक 53 मिमी वर्षा उदयसागर में दर्ज हुई।
जल संसाधन विभाग द्वारा प्राप्त सूचनानुसार उदयपुर व स्वरूपसागर पर 7-7, सेई डेम 5, वल्लभनगर 6, बागोलिया 3, गोगुन्दा 44, देवास 42, सोमकागदर 40, झाड़ोल, कोटड़ा व खेरवाड़ा में 2-2, ऋषभदेव 4, मदार 16, तथा नाई जलाशय पर 25 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।
