मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में अब तक 53 आपरेशन
उदयपुर के शिवाजी नगर क्षेत्र में आयुर्वेद विभाग एवं नगर परिषद
उदयपुर के शिवाजी नगर क्षेत्र में आयुर्वेद विभाग एवं नगर परिषद के तत्वाधान में चल रहे मेगा चिकित्सा एवं परामर्श शिविर में अब तक 53 रोगियों के भगन्दर एवं मस्सा के क्षार सूत्र विधि से आपरेशन किये गये।
शिविर प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि सिद्धहस्त विशेषज्ञों की देख-रेख के सम्पादित हो रही शल्य चिकित्सा के माध्यम से अब तक 53 जनों को लाभानिवत किया जा चुका है। जबकि 650 से अधिक की चिकित्सा की गर्इ। क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा 11 जनवरी तक सम्पादित होगी। आगामी 14 जनवरी तक चलने वाले इस शिविर में सामान्य चिकित्सा एवं परामर्श के लिए रोगियों को प्रात: 9 से अपराहन तीन बजे तक देखने की व्यवस्था है। शिविर स्थल पर दवाएं आवास व भोजन की व्यवस्था नि:शुल्क है।
शिविर का नगर परिषद आयुक्त सत्यनारायण आचार्य एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी ने निरीक्षण किया एवं रोगियों की कुशलक्षेम पूछी। इसी प्रकार सभापति रजनी डांगी ने बुधवार शाम शिविर का जायजा लिया।
शिविर में चिकित्सक डॉ. सुभाष उपाध्याय, डॉ. दिलखुश सेठ, डॉ. जयंत कुमार व्यास, डॉ. लक्ष्मीकांत आचार्य, डॉ. भूपेन्द्र शर्मा, डॉ. राजीव भटट, डॉ. सुहास अग्रवाल, डॉ. लता पंडया, डॉ. हंसलता परमार, डॉ. भारती यादव, डॉ. नंदराम त्रिवेदी, कम्पाउन्डर साइमन, धर्मीलाल, भूपेन्द्र कुमार, सोहनलाल, अमृतलाल, शंकरलाल, शांता खराड़ी, परिचारक, दलपत सिंह, विनोद कुमार, प्रभुलाल मीणा, सोमाराम गजेन्द्र कुमार व भंवरलाल आदि सेवाएं दे रहे हैं।