खुशी परियोजना के तहत निर्धनों के लिये दिये 550 उपहार
उदयपुर लेकसिटी लेडिज सर्किल 125 ने निर्धनों के लिये खुशियों की सौगात देने के लिये सुकून नामक संस्था को विभिन्न प्रकार के 550 वस्तुओं के उपहार दिये।
| Oct 17, 2018, 19:39 IST

उदयपुर लेकसिटी लेडिज सर्किल 125 ने निर्धनों के लिये खुशियों की सौगात देने के लिये सुकून नामक संस्था को विभिन्न प्रकार के 550 वस्तुओं के उपहार दिये।
चेयरमेन सर्कलर शबनम तोबवाला ने बताया कि संस्था के संपत को वस्त्र, खिलौने और फुटवियर दिये गये। संस्था द्वारा इन उपहारों को विभिन्न व्यक्तियों, संस्थानों, एनजीओ और अन्य संगठनों को मुफ्त में वितरित किया जाएगा ताकि उन्हें आंतरिक खुशी मिल सकें। इस अवसर पर सचिव समिना हंजाला सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।