58वीं जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

आज 58वीं जिला स्तरीय जुडो एंव कुश्ती (छात्र /छात्रा) प्रतियोगीता का उदघाटन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अम्बामाता में हुआ, जिसमें भाग लेने वाले छात्रों की संख्या 293 और उदयपुर जिले के सरकारी स्कुलो से 41 टीमों ने हिस्सा लिया।

 | 

अतिथियों के रूप में त्रिलोक पुरबिया (पूर्व विधायक), अध्यक्ष सत्य नारायण माहेशवरी, विशिष्ट अतिथि विजय खिमेसरा, दलपत  सुराना (समाज सेवी) ने पद ग्रहण किया। प्रतियोगिता के उदघाटन की शुरुआत छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति देकर और अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर कि गई। 

बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य गौरी जामरानी ने बताया कि, “बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को करीब 6 साल बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता को करवाने का अवसर मिला है”।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News