58वीं राज्य स्तरीय छात्र कुश्ती: अलवर व भीलवाडा ने जमाई धाक

स्थानीय राजकीय कंवरपदा उ.मा.वि. के तत्वावधान में भण्डारी दर्शक मण्डप (गॉंधी ग्राउण्ड) पर गत 12 सितम्बर से चल रही 58वीं राज्य स्तरीय छात्र कुश्ती प्रतियोगिता (17,19 वर्ष) के आखिरी दिन विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाऐं सम्पन्न हो गई।

 | 

58वीं राज्य स्तरीय छात्र कुश्ती: अलवर व भीलवाडा ने जमाई धाक

स्थानीय राजकीय कंवरपदा उ.मा.वि. के तत्वावधान में भण्डारी दर्शक मण्डप (गॉंधी ग्राउण्ड) पर गत 12 सितम्बर से चल रही 58वीं राज्य स्तरीय छात्र कुश्ती प्रतियोगिता (17,19 वर्ष) के आखिरी दिन विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाऐं सम्पन्न हो गई।

आयोजक विद्यालय के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण दास वैष्णव के अनुसार कुश्ती प्रतियोगिताओं के 17 वर्ष की जनरल चैम्पियनशिप अलवर जिले को तथा 19 वर्ष की भीलवाड़ा को गई है।

सोमवार को 17 वर्ष  58 तथा 63 कि.ग्रा जबकि 19 वर्ष में 60 व 66 किग्रा भार वर्ग के मुकाबले हुए। इसके अनुसार 17 वर्ष 58 किग्रा भार वर्ग में में अलवर के अक्षय प्रथम , झुन्झनू के योगेश द्वितीय तथा बीकानेर के दुर्गाराम और भीलवाड़ा के शाहबाज तृतीय रहे। 63 किग्रा भार वर्ग में उदयपुर के जितेन्द्र खटीक प्रथम, अलवर के बृजेश द्वितीय,भरतपुर के मुश्तकीन तथा झुन्झनू के मोनू तृतीय रहे।

इसी प्रकार 19 वर्ष आयु वर्ग के 60 किग्रा भार वर्ग में झुन्झनु के राकेश प्रथम,नागौर के जवरीलाल द्वितीय,भरतपुर के राजेन्द्र तथा भीलवाड़ा के धर्मराज तृतीय रहे। जबकि इसी आयु वर्ग के 66 किग्रा भार वर्ग में चुरु के प्रेम जाखड़ प्रथम ,जयपुर द्वितीय के नवीन द्वितीय,भरतपुर के भरत, व झुन्झनू के सोनू तृतीय रहे। इस दौरान अति.जि.शि.अ. माध्य.प्रथम खेलशंकर व्यास ने विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।

आज के मैच रैफरी बाबू सिंह गुर्जर(भरतपुर),राजेन्द्र पाल सिंह (झन्झनू)तथा गंगा सिंह(भरतपुर) थे।

कल को प्रतियोगिता का समापन समारोह भण्डारी दर्शक मण्डप में आयोजित किया जाऐगा जिसमें मुख्य अतिथि गुलाबचन्द कटारिया नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक,उदयपुर शहर, अध्यक्ष जिला कलक्टर आशुतोष एटी पेढणेकर तथा विशिष्ट अतिथि महापौर रजनी डांगी, उपमहापौर महेन्द्र सिंह शेखावत, प्रमोद सामर,दिनेश भट्ट एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थिति होंगे।

उक्त जानकारी व.शा.शि. लक्ष्मण दास वैष्णव ने दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News