58वीं राज्य स्तरीय छात्र कुश्ती: भीलवाडा, भरतपुर और जयपुर के खिलाडी चमके
स्थानीय राजकीय कंवरपदा उ.मा.वि. के तत्वावधान में भण्डारी दर्शक मण्डप (गॉंधी ग्राउण्ड) पर चल रही 58वीं राज्य स्तरीय छात्र कुश्ती प्रतियोगिता (17,19 वर्ष) के तीसरे दिन विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाऐं सम्पन्न हई। शनिवार को उदयपुर मण्डल के शिक्षा उपनिदेशक (माध्यमिक) भरत कुमार मेहता ने प्रातः कालीन सत्र में कुश्ती प्रतियोगिताओ का अवलोकन किया।

आयोजक विद्यालय के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण दास वैष्णव के अनुसार आज की प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्न प्रकार रहे –
17 वर्ष 50 कि.ग्रा भार वर्ग में भरतपुर के शमीम प्रथम, जैसलमेर के अशोक द्वितीय, राजसमन्द के जसवन्त तथा अलवर के दिनेश तृतीय रहे। 17 वर्ष 76 कि.ग्रा भार वर्ग में जयपुर द्वितीय के रवि प्रथम, राजसमन्द के अमित मिश्रा द्वितिय, गंगानगर के बलवीर और चुरू के राहुल तृतीय रहे।
इसी प्रकार 19 वर्ष 50 कि. ग्रा. भार वर्ग में भीलवाडा के गणेश तेली प्रथम, सीकर के राजेश द्वितीय, जयपुर के बाबूलाल एवं अलवर के राकेश तृतीय रहे। 19 वर्ष 84 कि.ग्रा. भार वर्ग में भीलवाडा के मुकेश, चुरू के नवीन, भरतपुर के आत्म प्रकाश तथा अलवर के देवेन्द्र तृतीय रहे।
आज के मैच रैफरी बाबू सिंह गुर्जर(भरतपुर),राजेन्द्र पाल सिंह (झन्झनू)तथा गंगा सिंह(भरतपुर) थे।
उक्त जानकारी व.शा.शि. लक्ष्मण दास वैष्णव ने दी।