59वीं राज्य स्तरीय छात्र फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन
स्थानीय राजकीय कंवरपदा उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वाधान में 59 वीं राज्य स्तरीय छात्र (17 वर्ष) फुटबाल प्रतियोगिता का समापन आज भण्डारी दर्शक मण्डप हुआ।
स्थानीय राजकीय कंवरपदा उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वाधान में 59 वीं राज्य स्तरीय छात्र (17 वर्ष) फुटबाल प्रतियोगिता का समापन आज भण्डारी दर्शक मण्डप हुआ।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी अध्यक्ष समाजसेवी चुन्नीलाल गरासिया, विशिष्ठ अतिथि नगर निगम उपमहापौर महेन्द्र सिंह शेखावत, शिक्षा उपनिदेशक माध्यमिक भरत मेहता तथा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम श्रीमती कृष्णा चौहान के सहित विभिन्न गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
आयोजन सह प्रभारी महेन्द्र शर्मा ने बताया कि सांसद श्री जोशी ने विजेता टीम अजमेर को विजयी ट्रॉफी देकर खिला$िडयों को निरन्तर आगे बढते रहने की प्रेरणा दी तथा दैनिक भत्ता में वृद्घि हेतु सकारात्मक प्रयास करने की घोषणा की।
प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर टीम उपविजेता रही। उपमहापौर ने प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिला$डी श्रीगंगानगर के हरीश को ट्रॉफी प्रदान की।
इससे पूर्व आज खेले गए रोचक फाइनल मुकाबले में अजमेर ने श्रीगंगानगर को 1-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में नागौर ने उदयपुर को 1-0 से हरा दिया।
लगातार दूसरी बार कंवरपदा विद्यालय द्वारा राज्य स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का आयोजन करने पर शिक्षा उपनिदेशक भरत मेहता ने विद्यालय परिवार की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से राजमल दक एवं महेन्द्र शर्मा ने किया।