सेन समाज का 5 दिवसीय महोत्सव का हुआ समापन

उदयपुर की सेन समाज विकास संस्था के द्वारा आयोजित 5 दिवसीय सेन जयन्ती महोत्सव का समापन सोमवार को हुआ। यह महोत्सव शहर के सवीना स्थित ,आदर्श सेन समाज कालोनी कृष्णा विला पर आयोजित किया गया। संचालन समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सेन ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन संत शिरोमणि सेन जी महाराज के जन्मोत्सव के रूप मे प्रति वर्ष किया जाता है।

 | 

पांच दिवसीय इस महोत्सव के दौरान रक्तदान शिविर, स्वछता व सुन्दर सैलुन प्रतियोगिता, सत्संग,खेल-कूद प्रतियोगिताएं सहित कई आयोजन हुये।

सेन समाज का 5 दिवसीय महोत्सव का हुआ समापन

जन्मोत्सव के समापन अवसर पर पारितोषिक वितरण, सास्कृति कार्यक्रम और सामूहिक प्रसादी का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवियो व बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओ को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संयोजक भगवान लाल सेन ने की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News