पांचवी एन.एल. पंडियार स्मृति अन्तर्राष्ट्रीय ओपन फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता

पांचवी एन.एल. पंडियार स्मृति अन्तर्राष्ट्रीय ओपन फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में पांचवी श्री नन्दलाल पंडियार स्मृति अन्तर्राष्ट्रीय ओपन फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता महाप्रज्ञ विहार मे चल रही।

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता के दुसरे दिन हुए दूसरे चक्र का उद्घाटन गाँधी स्टील ट्रेडर्स के अंकित गाँधी द्वारा किया गया। दुसरे चक्र मे लेकसिटी के ध्रुव दक ने कई बार राजस्थान चैम्पियन कान्तिलाल दवे व लेकसिटी के उद्वलक्ष्य रैना ने बंगाल के एन.सी. चैहान को, लेकसिटी के कुनाल छाबड़ा ने तमिल नाडू के रोशन एस. को हराकर प्रतियोगिता का पहला धमाकेदार उलटफेर किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक स्वप्निल बन्सोड़ ने बताया कि दूसरे दिन हुए चक्रो मे महाराष्ट्र के प्रणव सेठिए ने उत्तर प्रदेश के हरिओम सोंलकी को, रेल्वे के दिपक कटियार ने महाराष्ट्र के देशमुख नचिकेत को, गुजरात के सन्तोष कुमार सिन्हा ने लेकसिटी के भावेश पण्डियार को, गुजरात के मोलिक रावल ने आन्ध्रप्रदेश के एम.तुलसी राम कुमार, उत्तर प्रदेश के ऋषभ निषाद ने दिल्ली के तन्मय को, राजस्थान के पी.एल. शर्मा ने मध्यप्रदेश के धर्मेश देलवर को, लेकसिटी के ध्रुव दक ने राजस्थान के कान्तिलाल दवे को, मध्य प्रदेश के अवध चेतन्य ने लेकसिटी के गौतम कटारिया को, दिल्ली के जे.एम. बेसाख ने दिल्ली के ऋषभ जैन को, मध्यप्रदेश के मधुहास त्रिपाठी ने लेकसिटी के अरूण कटारिया को, बंगाल के हिलाल मांडल ने उत्तरप्रदेश के सूर्यकान्त वर्मा को, राजस्थान के शेर सिंह ने महाराष्ट्र के अक्षित को, उत्तर प्रदेश के अंकित सिंह ने गोवा के वी राज को राजस्थान – सोनाक्षी राठोड़ ने उत्तरप्रदेश के बालगोविन्द अवस्थि को, मुकेश मण्डलोई ने महाराष्ट्र के हृदय भुटा, पुरूषोतम जोशी ने लेकसिटी की मोनिका शाह को, उदयपुर – गोविन्द कुमार चन्देल ने राजस्थान के राम व्यास को, कुनाल छाबड़ा ने तमिलनाड़ू के रोशन एस. को, उद्वलक्ष्य रैना ने बंगाल के एन.सी.चैहान को हराकर बढ़त बनाए हुए है। प्रतियोगिता का अगला दुसरा चक्र प्रातः 9 बजे प्रारम्भ होगा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags