6 एयरराज के केडेट्स की यूनिट सर्वश्रेष्ठ रही

इस राज्य स्तरीय कैम्प के दौरान चार टीमों में भाग लिया तथा दस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसम

 | 
6 एयरराज के केडेट्स की यूनिट सर्वश्रेष्ठ रही

राज्यस्तरीय प्री-वायु सैनिक कैम्प का आयोजन 04 (राज) एयर विंग एनसीसी जोधपुर द्वारा किया गया। इस राज्य स्तरीय कैम्प के दौरान चार टीमों में भाग लिया तथा दस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें से उदयपुर की न.6 राज एयर विंग एनसीसी ने दस में से 6 प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान व तीन प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

केडेट्स ने सर्वश्रेष्ठ एयर विंग यूनिट खिताब प्राप्त किया है।

विंग कमाण्डर शिवराज सिंह ने बताया कि इस कैम्प में परेड, एरोमोडलिंग-कन्ट्रोललाईन स्पीड व स्टेटिक, हेल्थ एवं हाइजीन, फ्लाईंग, लाईनएरिया, टेन्टपिचिंग, 22 राईफल फाईरिंग, 12 बोर स्कीट शूटिंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके परिणामस्वरुप परेड में केडेट एस.पी.सिंह के नेतृत्व में प्रथम स्थान एयरोमोडलिंग में केडेट प्रतिभा झाला एवं केडेट कुलभूषण सिंह ने प्रथम स्थान, हेल्थ एवं हाइजिन में केडेट सुशान्त तिवारी ने प्रथम स्थान, लाइन एरिया में सरबजीत सिंह प्रथम, 12 बोर स्कीट शूटिंग में दिग्विजय सिंह प्रथम तथा टेन्ट पिसिंग में द्वितीय स्थान व 22 राईफल फाईरिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News