ज़मीन के पेटे 50 लाख ऐंठने वाली फ़र्ज़ी गैंग का पर्दाफाश एक महिला समेत 6 गिरफ्तार
गैंग बनाकर एक महिला व् एक पुरुष को फ़र्ज़ी तरीके से भूखंड का खातेदार बनाकर एग्रीमेंट तैयार कर 5 करोड़ में सौदा तय कर 50 लाख रूपये ऐंठने के आरोप में गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने एक महिल

उदयपुर 3 अगस्त 2019, गैंग बनाकर एक महिला व् एक पुरुष को फ़र्ज़ी तरीके से भूखंड का खातेदार बनाकर एग्रीमेंट तैयार कर 5 करोड़ में सौदा तय कर 50 लाख रूपये ऐंठने के आरोप में गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने एक महिला समेत 6 ठगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गोवर्धन विलास थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत ने बताया की 50 लाख रूपये ज़मींन के पटे लेने वाले फ़र्ज़ी महिला खातेदार हकरी बाई पत्नी होमजी निवासी अमरा डूंगरी सेरिया सलूम्बर समेत कुल खेमराज उर्फ़ विक्रम गमेती पिता किशन गमेती निवासी पाराखेत हिरणमगरी, शंकर लाल डांगी पिता हुक्मीचंद डांगी निवासी केशरपुरा एकलिंगपुरा प्रतापनगर, रोशन लाल डांगी पिता हुक्मीचंद डांगी निवासी केशरपुरा एकलिंगपुरा प्रतापनगर, पप्पू उर्फ़ कोबरा डांगी पिता लेहरी लाल डांगी निवासी डांगीयो का गुडा लखावली हाल विस्तार सी ब्लॉक तथा भंवर लाल डांगी पिता डालूजी डांगी निवासी कानपुर प्रतापनगर को गिरफ्तार किया गया।
हकरी बाई को नारायणी बाई बनाकर झांसे में लिया
पीड़ित भंवरलाल जैन निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को अभियुक्तों ने हकरी बाई को राजपूती पौशाक पहना कर नारायणी बाई बताकर ब्रह्मपुरी तितरड़ी में 21600 हेक्टैयर ज़मीन का खातेदार बताकर भंवरलाल जैन से ज़मीन का पांच करोड़ में सौदा तय कर लिया और ज़मीन के पेटे 50 लाख रूपये ऐंठ लिए। बाकि के पैसे रजिस्ट्री के बाद देने तय हुए। भंवरलाल जब उक्त भूखंड पर जेसीबी लेकर सफाई करने गए तो उक्त भूखंड के असली दावेदार बालूसिंह पिता सोहन सिंह और उसकी माँ नारायणी बाई सामने आई तो भंवरलाल को धोखाधड़ी का पता चला।