6 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त
उदयपुर, 26 नवंबर 2019। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष रवीन्द कुमार माहेश्वरी के निर्देशानुसार उदयपुर जिले को बालश्रम मुक्त कराये जाने हेतु अभियान चलाया गया है। इसके तहत सोमवार को 6 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया।
अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती ऱि़द्धिमा शर्मा नें बताया कि सोमवार को गोगुन्दा क्षेत्र से राजगुरू ट्रावेल्स की बस में बाल श्रमिकों को गुजरात ले जाने की शिकायत प्राधिकरण को प्राप्त हुई।
इस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के प्रतिनिधि, मानव तस्करी युनिट, चाइल्ड लाइन, श्रम विभाग आजीविका ब्यूरो की टीम एवं हिरण मगरी थाने का जाब्ता रेती स्टेण्ड पहुंचा एवं बसों की तलाशी ली। राजगुरू ट्रावेल्स की बस से रेती स्टेण्ड पर टीम को एक बाल श्रमिक साड़ी के कारखाने में ले जाता हुआ मिला जिसे रेस्क्यु किया गया।
राजगुरु ट्रावेल्स की एक अन्य बस पर शक के तौर पर थानाधिकारी टीडी को सूचित किया गया। जिस पर थानााधिकारी टीडी द्वारा की गई नाकाबंदी के दौरान बस से 5 बाल श्रमिकों को रेस्क्यु किया जाकर ओपन शेल्टर होम में भिजवाया गया।
नियोक्ता के विरूद्ध एफआईआर. भी दर्ज की गई है। पूर्व में रेती स्टेण्ड, सिघटवाडियों की सेहरी, कोलपोल एवं घंटाघर क्षेत्र से बाल श्रमिकों को मुक्त करवाया गया।
