फतेहसागर से पकड़ा 6फीट लम्बा अजगर
वाइल्ड एंड एनिमल सोसाइटी के पदम् सिंह राठोड़ ने फ़तेहसागर की पाल पर एक अजगर पकड़ा, जिसे बाद में वन्य क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया गया।
| Oct 4, 2013, 20:32 IST
वाइल्ड एंड एनिमल सोसाइटी के पदम् सिंह राठोड़ ने फ़तेहसागर की पाल पर एक अजगर पकड़ा, जिसे बाद में वन्य क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया गया।
सोसाईटी के पदम् सिंह राठोड ने बताया कि, उन्हें सुचना मिली की फतेहसागर पर एक अजगर देखा गया है; इस पर वे अपने साथी दीपक के साथ मौके पर पहुंचे। अजगर फतेहसागर की पहली छत्री की पाल पर था। अपने साथी की मदद से पदम् सिंह राठोड ने अजगर को पकड़ वन विभाग के अधिकारीयों की मौजूदगी में उसे वन्य क्षेत्र में छोड़ दिया।
राठोड़ के अनुसार अजगर की लम्बाई 6 फीट के करीब थी और वह इंडियन रॉक पायथान प्रजाति का था।
