आधार कार्ड के लिए शहर में 6 मेगा शिविर शुरू

आमजन को आधार कार्ड जारी करने के उद्देश्य से उदयपुर शहर में 6 स्थानों पर मेगा शिविर बुधवार से शुरू हो गए हैं। इन शिविरों में पूर्व में आधार कार्ड से वंचित नागरिक लाभ उठा सकते हैं।

 | 

आमजन को आधार कार्ड जारी करने के उद्देश्य से उदयपुर शहर में 6 स्थानों पर मेगा शिविर बुधवार से शुरू हो गए हैं। इन शिविरों में पूर्व में आधार कार्ड से वंचित नागरिक लाभ उठा सकते हैं।

जिला कलक्टर विकास एस. भाले ने बताया कि उदयपुर शहर में जिला कलक्टर कार्यालय परिसर, मीरा गल्र्स कॉलेज, गुरु नानक कॉलेज, राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोवर्धन विलास, सामुदायिक केन्द्र पंचवटी एवं विद्या भवन के रामगिरी परिसर में आधार कार्ड के पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गये हैं।

यह मेगा शिविर एक माह की अवधि तक होंगे। जिनमें आवश्यकतानुसार रजिस्ट्रेशनकर्ताओं की संख्या को देखते हुए पर्याप्त मशीनों व स्टॉफ की उपलब्धता रहेगी। आमजन से अपेक्षा की गई है कि वे अधिक भीड होने पर अपनी बारी का इन्तजार करें एवं आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था में पूरा सहयोग दें।

वक्रांगी सॉफ्टवेयर लिमिटेड की ओर से संचालित इन शिविरों में एक मशीन से न्यूनतम 60 जनों का आधार हेतु पंजीयन प्रतिदिन कराने का लक्ष्य है। जिन लोगों ने पूर्व में पंजीयन करा रखा है उन्हें पुन: पंजीयन कराने की जरुरत नहीं होगी। वे अपना पूर्व एनरॉलमेंट नम्बर आधार की वेबसाइट पर डालकर स्थिति जान सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News