6 माह का निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण संपन्न, बांटे गए प्रमाण पत्र

उदयपुर 25 अप्रैल 2019, शहर के खांजीपीर क्षेत्र में फोस्टर केयर सोसायटी व राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित निशुल्क 6 माह का सिलाई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण हेतु फोस्टर केयर सोसायटी की और से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 | 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हस्तशिल्प मंत्रालय के सहायक निदेशक रजत वर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड संख्या 41 के पार्षद पारस सिघंवी और समाज सेवी जमनालाल आदिवाल थे। फोस्टर केयर सोसायटी के बोर्ड सदस्य चंद्र प्रकाश साल्वी ने अतिथियों का फूल व अपरना भेंट कर स्वागत किया।

फोस्टर केयर सोसायटी की अध्यक्ष डॉ शिल्पा महता ने संक्षिप्त में सोसायटी के कार्य का परिचय देते हुए बताया की इस निशुल्क प्रशिक्षण करवाने का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को प्रशिक्षित कर उनको सशक्त बनाने और महिलाएँ भविष्य में अपने काम को आगे बढ़ाकर स्वयं अपनी पहचान बना सके। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए खांजीपीर वार्ड संख्या 41 के पार्षद पारस सिघंवी व समाज सेवी जमनालाल आदिवाल का धन्यवाद धन्यवाद दिया और भविष्य में ओर सहयोग करने अपेक्षा की।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

मुख्य अतिथि रजत वर्मा ने हस्तशिल्प कारीगर के लिए पहचान पत्र बनवाने की विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी दी जिससे केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा देश विदेश में लगने वाले शिल्प बाजार में महिलाएं स्वनिर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन एवं बिक्री कर सकती है। हस्त शिल्प कारीगरों के लिए सरकार द्वारा संचालित बीमा पेंशन व अन्य स्कीमों की जानकारी दी।

पारस सिघंवी ने भी महिलाओ को आगे बढने औऱ अपने स्वंय की पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। 61 प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में फोस्टर केयर सोसायटी के बोर्ड सदस्य अनुराधा, चन्द्र प्रकाश सालवी, सीमा सुखवानी, कुसुम पालीवाल व अंजुम शेख मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News