हरियाणा में 6 पे रोल कर्मचारी टर्मिनेट और दरोगा सस्पेंड, जाने वजह ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कैथल में नगर परिषद प्रशासन की ओर से शहर में सफाई का कार्य प्रभावित करने वाले पे रोल के कर्मचारियों को टर्मिनेट करने और एक पक्के कर्मचारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी की ओर से कर्मचारियों को ये आदेश दिए गए हैं। आदेशों में पे रोल के छह कर्मचारियों को टर्मिनेट किया गया है और एक दरोगा को सस्पेंड किया गया है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि ये कर्मचारी बिना कारण बताए हड़ताल में शामिल हुए और ड्यूटी से गैर हाजिर रहे। जब इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, तो कोई जवाब नहीं दिया। जब प्रशासन की ओर से अपने स्तर पर सफाई का कार्य करवाया जा रहा था, तो इन कर्मचारियों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक नगर परिषद के EO संदीप सोलंकी ने बताया कि इस संबंध में दो सितंबर को कर्मचारियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में केस भी दर्ज किया गया था। अब विभागीय कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों को टर्मिनेट करने और सस्पेंड करने के आदेश जारी किए गए हैं। Haryana News
बढ़ाई हड़ताल
मिली जानकारी के अनुसार दूसरी ओर नगर पालिका कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीन दिन और बढ़ गई। कर्मचारियों ने नौ सितंबर पर हड़ताल पर रहने की बात कही है। ऐसे में शहर में सफाई का कार्य नहीं हो रहा है। सड़कों पर कचरा फैला हुआ है और बड़े बड़े ढेर लगे हुए हैं।