‘इनोप्रिनर्स 2019’ के रीजनल राउण्ड में 6 स्टार्टअप का हुआ चयन

मैसर्स नीरा इनोवेशन्स प्राईवेट लिमिटेड, ओरू पूल्स, वैष्ण फूड प्रोडक्ट्स (लियो चिप्स), परसेपटर, मुंशी जी एवं पधारो नामक स्टार्टअप का चयन किया गया। 
 | 
यूसीसीआई में आयोजित रीजनल राउण्ड में छह स्टार्टअप का ग्रैण्ड फिनाले के लिए चयन हुआ

उदयपुर, 5 नवम्बर, 2019। ‘इनोप्रिनर्स - 2019’ के यूसीसीआई में आयोजित रीजनल राउण्ड में छह स्टार्टअप का ग्रैण्ड फिनाले के लिए चयन हुआ है। मैसर्स नीरा इनोवेशन्स प्राईवेट लिमिटेड, ओरू पूल्स, वैष्ण फूड प्रोडक्ट्स (लियो चिप्स), परसेपटर, मुंशी जी एवं पधारो नामक स्टार्टअप का चयन किया गया। 

यूसीसीआई के अध्यक्ष रमेश सिंघवी ने बताया कि रीजनल राउण्ड में चयनित छह में से तीन स्टार्टअप - वैष्णव फूड प्रोडक्ट्स, परसेपटर एवं पधारो उदयपुर जिले से हैं। 

सिंघवी ने सभी छह स्टार्टअप के संचालकों को ग्रैण्ड फिनाले के लिये शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उदयपुर के स्टार्टअप का ग्रैण्ड फिनाले हेतु चयन होना गौरव की बात है।

मानद महासचिव प्रतीक हिंगड ने बताया कि ‘इनोप्रिनर्स 2019’ का ग्रैंड फिनाले दिनांक 16 जनवरी, 2020 को नागपुर में आयोजित किया जायेगा। 

ग्रैंड फिनाले में जीतने वाले विजेताओं को 5 लाख रुपये के पुरस्कार, 50 लाख रुपये की सीड कैपीटल, मेंटरिंग और इन्क्यूबेशन सपोर्ट के साथ ही नेटवर्किंग के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News