अवैध खनन के विरूद्ध सख्ती आकस्मिक छापों में 6 वाहन जब्त

खान एवं भू विज्ञान विभाग की ओर से विगत दो दिनों में विविध खनिजों के अवैध खनन एवं निर्गमन के विरूद

 | 

अवैध खनन के विरूद्ध सख्ती आकस्मिक छापों में 6 वाहन जब्त

खान एवं भू विज्ञान विभाग की ओर से विगत दो दिनों में विविध खनिजों के अवैध खनन एवं निर्गमन के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए विविध स्थानों पर आकस्मिक छापे मार कर दो ट्रेलर, दो ट्रक व 2 ट्रेक्टर मय ट्रॉली को जब्त कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। खान विभाग के अधीक्षण खनि अभियन्ता (सतर्कता) के निर्देशन में 19 व 20 जून को चलाए गए विशेष अभियान के तहत उदयपुर जिले में विभिन्न खनिजों के अवैध निर्गमन में दो ट्रेलर खनिज चाईना क्ले व फैल्सपार तथा एक ट्रक पायरोफिलाईट देबारी क्षेत्र से जब्त कर थाना प्रतापनगर की सुपर्दगी में दिये गए। इसी प्रकार एक हाफ बॉडी ट्रक व दो ट्रेक्टर ट्रॉली खनिज बजरी को गोगुंदा क्षेत्र से अलग-अलग जगहों पर अवैध खनिज निर्गमन के मामलों में जब्त किया जाकर पुलिस थाना बेकरिया को सुपुर्द किया गया।

उदयपुर जोन के अतिरिक्त निदेशक (खान) मधुसूदन पालीवाल द्वारा खनि अभियन्ता, उदयपुर आसिफ अंसारी, सहायक खनि अभियन्ता सलूम्बर के तकनीकी कर्मचारियों व आर.ए.सी बटालियन (पुरुष व महिला कोंस्टेबल) के साथ उदयपुर जिले की तहसील गिर्वा, सलूम्बर व लसाडि़या की सीमाओं में बहने वाली नदियों झामरी, गोमती, कुराबड़ी इत्यादि का मौका निरीक्षण किया गया। इन तहसीलों में पड़ने वाले 8 गांव कोट, चरमर, बुथैल, उथरदा, बासा, खरका, लोदा एवं केनपुरा और इनमें बहने वाली नदियों में बजरी खनन को माननीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एन.जी.टी) न्यायालय के आदेशानुसार पूर्ण रूप से बन्द करा रखा है, मौके पर निरीक्षण के दौरान उक्त गांवों में कोई भी वाहन व व्यक्ति नदी क्षेत्र में बजरी खनन करते हुए नहीं पाया गया। अवैध खनन पर पैनी नजर

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News