डॉक्टर्स डे पर हुआ 60 चिकित्सकों का सम्मान

रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा आज डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रात: महार

 | 

डॉक्टर्स डे पर हुआ 60 चिकित्सकों का सम्मान

रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा आज डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रात: महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के 60 चिकित्सकों का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

क्लब अध्यक्ष गजेन्द्र जोधावतन्ने कहा कि समाज को नि:स्वार्थ भाव से सेवाएं देने वाले चिकित्सकों का सम्मान करना समाज के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर आरएनटी मेडीकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी.पी.सिंह ने कहा कि यह सम्मान हमें समाज के प्रति हमारें कर्तव्य का बोध कराता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. डी.पी.सिंह,डॉ.आशीष मित्तल, डॉ. विनय नैथानी, डॉ. सुरेश गोयल सहित 60 चिकित्सकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में क्लब सचिव सुभाष सिंघवी, तेजसिंह मोदी, अनिल छाजेड़, राकेश भण्डारी, कांता जोधावत, दर्शना सिंघवी सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News