रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्तदान
सृजन द स्पार्क द्वारा अरावली कॉलेज ऑफ टेक्नीकल स्टडीज उमरड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 60 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

उदयपुर, 25 सितंबर 2019 । सृजन द स्पार्क द्वारा अरावली कॉलेज ऑफ टेक्नीकल स्टडीज उमरड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 60 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
सचिव किशोर पाहुजा ने बताया कि इस अवसर पर राजेश खमेसरा, दिनेश कटारिया, उमेश मनवानी, हेमन्त मेनारिया, किशोर पाहुजा, महेश आमेटा, सुबोध कोठारी व प्रकाश बोल्या सहित 60 सदस्यों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर पी एस तलेसरा, नरेन्द्र मारू, प्रदीप खनेसरा, ललित गलुण्डिया, अनुतोष मजूमदार, भूपेन्द्र श्रीमाली, राजेन्द्र शर्मा, अब्बास अली बन्दूकवाला आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रबंधन रक्तदान केम्प निदेशक ओम प्रकाश अग्रवाल व अरावली के निदेशक एन एल खेतान व हेमन्त जी धाभाई ने किया। सरल ब्लड बैंक के डॉक्टर नरेश यादव व पुष्कर सिसोदिया द्वारा रक्तदान करवाया गया।
