सिटी यूनियन बैंक की 600वीं शाखा का हुआ शुभारंभ

1904 मे साउथ मे स्थापित सिटी यूनियन बैंक की 600वीं शाखा का भव्य शुभारंभ उदयपुर मे हुआ। उदयपुर के सरदारपुरा स्थित मीरां कॉम्पलेक्स मे इस 600वीं शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि उदयपुर चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष हंसराज चौधरी, सीए प्रतीक नलवाया, सीयूबी के एमडी एंड सीईओ डॉ. एन. कामाकोदी, बैंक के दिल्ली रिजन के आरएमडी वी. देवनाथन ने फिता काट कर किया। 

 | 

यूसीसीआई के अध्यक्ष हंसराज चौधरी ने बताया कि साउथ की एक बडी बैंक की खाशा उदयपुर मे खुलने से एमएसएमई को तो लाभ मिलेगा ही साथ ही जिन व्यापारियों का साउथ मे बिजनस है उनको भी ट्राजेक्शन मे आसानी होगी। इसके साथ ही बैग्लोर, चैन्न्ई मे एज्यूकेशन कर रहे स्टूडेण्ट को भी करंसी की दिक्कत नही होगी।

सीयूबी के सीईओं डॉ. एन. कामाकोदी ने बताया कि उदयपुर मे हमारा फोकस स्माल एवं मिडियम बिजनेस और एग्रीकल्चर सहित कमर्शियल ट्रेडिंग के ऊपर रहेगा। कामाकोदी ने बताया कि राजस्थान मे जयपुर, जोधपुर, पाली, बलोतरा, भीलवाडा, अजमेर, कोटा आदि शहरों मे ब्रांच खोलने के बाद उदयपुर मे सिटी यूनियन बैंक की यह यह 9वीं शाखा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News