60वीं हॉकी प्रतियोगिता सम्पन्न
राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय में 60वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आज पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह समापन हुआ।

राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय में 60वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आज पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह समापन हुआ।
विद्यालय के प्राचार्य श्री मानशंकर पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सनराईज ग्रुप के निदेशक हरीश राजानी थे। श्री राजानी ने छात्रो को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए और खेलते वक्त अपने जिले व देश की चिन्ता जरूर करें। हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है इसे अधिक से अधिक प्रचार कर युवाओ के बीच में लाना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम महापौर चन्द्रसिह कोठारी ने की। विशिष्ट अतिथि भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष एवं विद्यालय के विधायक प्रतिनिधि डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री, पार्षद एवं स्वर्ण जयन्ती समिति चेयरमेन राकेश पोरवाल, रघुनाथ पालीवाल, खेल अधिकारी गोविन्दसिंह ने भी खिलाडियो व छात्रो को सम्बोधित किया।
17 वर्ष की उम्र छात्र टीम में विद्य़ा भवन प्रथम, रा.उ.मा.वि. तितरडी द्वितीय, 19 वर्ष की छात्राओं की टीम में उ.मा.वि. जावर माइन्स प्रथम, रा.उ.मा.वि. जावर माइन्स द्वितीय, 19 वर्ष के छात्रो की टीम में रा.उ.मा.वि. जावरमाईन्स प्रथम, रा.उ.मा.वि मावली द्वितीय रही।