625 कार्टून अवैध शराब पकड़ी दो गिरफ्तार

उदयपुर 20 सितम्बर 2019 जिले की डबोक थाना पुलिस ने भमरसिया घाटी पर नाकाबंदी कर गुजरात की तरफ जाते एक कंटेनर को ज़ब्त कर अंग्रेजी शराब के 625 कार्टून शराब बरामद करते हुए वाहन चालक और खलासी को गिरफ्तार किया।

 | 

डबोक के थानाधिकारी रवींन्द्र प्रताप सिंह ने बताया मुखबिर के ज़रिये मिली सूचना के आधार पर भटेवर से गुजरात की तरफ जाते हुए एक कंटेंनर HR 47 B 6906 को भमरसिया घाटी पर नाकाबंदी कर दौरान तलाशी ली गई तो उनमे 40 कार्टून रॉयल चैलेंज, 295 कार्टून पार्टी स्पेशल, 290 कार्टून मैकडोवेल व्हिस्की चंडीगढ़ निर्मित पाई गई। ज़ब्तशुदा शराब की कीमत 50-60 लाख रूपये बताई जा रही है।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

पुलिस ने बताया की कंटेनर को हरियाणा से जयपुर लाया गया तथा जयपुर से गुजरात पहुँचाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में कंटेनर चालक जगदीश डांगी पिता हीरालाल डांगी उम्र 32 साल निवासी नांदवेल नाहरमगरा और खलासी उदयलाल पिता खेमा डांगी उम्र 32 साल निवासी जंगेला थाना डबोक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News