62वां वन्यजीव सप्ताह 1 अक्टूबर से
उदयपुर के वन विभाग, डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इण्डिया व विज्ञान महाविद्यालय के वन्यजीव विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक 62वां वन्यजीव सप्ताह मनाया जाएगा।
उदयपुर के वन विभाग, डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इण्डिया व विज्ञान महाविद्यालय के वन्यजीव विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक 62वां वन्यजीव सप्ताह मनाया जाएगा।
उप वन संरक्षक शैतान सिंह देवड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एव वन्यजीव प्रेमियों में पर्यावरण एवं वन्य प्राणियों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने तथा उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियांे के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इनमें पक्षी अवलोकन व भ्रमण, क्वीज, स्पोट पेंटिंग, रंगोली, प्रश्नोत्तरी, फोटोग्राफी, एक्जीबीशन एवं ट्रेजर हंट आदि प्रमुख हैं।
डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इण्डिया के अरुण सोनी ने बताया कि छात्रों को मेवाड़ जैव विविधता पार्क व सज्जनगढ़ जैविक उद्यान में पेड़-पौधों, पक्षियों एवं वन्यजीवों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को विज्ञान महाविद्यालय में समापन व पारितोषिक वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा।