उदयपुर की 63 बेटियां सांसद के साथ प्रधानमंत्री से मिल गदगद हुई
उदयपुर की 63 प्रतिभाशाली बालिकाओं के लिए आज सोमवार का दिन यादगार और अविस्मरणीय बन गया,जब उन्हें नई दिल्ली में उदयपुर के सांसद अर्जुनलाल मीना के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री ने इन मेघावी छात्राओं को आशीर्वाद दिया और लक्ष्य तय कर जीवन मे आगे बढ़ने का मंत्र भी दिया। प्रधानमंत्री से मिलने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के बाद इन बेटियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रधानमंत्री मोदी से मिल उदयपुर की बेटियां गदगद हुई ।

संसद भवन के साथ किया दर्शनीय स्थलों का भ्रमण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा द्वारा प्रतिभाशाली बालिकाओं के लिए की गई घोषणानुसार उदयपुर जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली मेधावी बालिकाओं को दिल्ली भ्रमण पर ले जाया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की सुबह बेटियों को संसद भवन ले जाया गया जहां प्रधानमंत्री मोदी के साथ बेटियों की मुलाकात करवाई गई और फोटो सेशन हुआ प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोटो सेशन के दौरान बेटियां काफी उत्साहित दिखी ।
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने बेटियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बेटियों को शिक्षा के साथ हर क्षेत्र में अग्रणी रहने को प्रेरित किया। इस अवसर पर संसद भवन के संग्रहालय, केंद्रीय हाल आदि का अवलोकन के साथ वहां की गतिविधियों की जानकारी से छात्राओं को अवगत कराया गया।
इस मौके पर राजस्थान सिंधी अकादमी के अध्यक्ष हरीश राजानी, पूर्व पार्षद भेरूलाल मीणा व चांदनी गौड संसद भवन के सुरक्षा अधिकारी किशन लाल जाट, सांसद मीणा के निजी सचिव भूपेंद्र वीरवाल, प्रधानाचार्य उर्मिला त्रिवेदी, गौरी जामरानी, सीमा ठाकुर आदि मौजूद थे। शाम को छात्राओं ने दिल्ली के अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। मंगलवार को अन्य दर्शनीय स्थलों के भ्रमण पश्चात दोपहर वायुयान से उदयपुर प्रस्थान का कार्यक्रम निर्धारित है।