63वां डायबिटीज निःशुल्क जांच शिविर 6 दिसम्बर को
आरोग्य दिवस के अन्तर्गत राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार, फूटा दरवाजा, उदयपुर में निःशुल्क 63वां डायबिटीज जांच शिविर 6 दिसम्बर शनिवार को आयोजन किया जायेगा।
आरोग्य दिवस के अन्तर्गत राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार, फूटा दरवाजा, उदयपुर में निःशुल्क 63वां डायबिटीज जांच शिविर 6 दिसम्बर शनिवार को आयोजन किया जायेगा।
आयुर्वेद चिकित्साधिकारी विद्यावारिधि वैद्य (डॉ.) शोभालाल औदीच्य ने बताया कि शिविर में आरोग्य निधि, वैकल्पिक चिकित्सा केन्द्र अशोक नगर के तत्वावधान में रेकी, प्राणिक, सुजोग, एक्यूप्रेशर, एक्युपंचर से कमर दर्द, घुटने का दर्द, ज्वाइन्ट पेन, माइग्रेन, साइटिका, स्लिप डिस्क आदि न्युरोटिक समस्या का उपचार रवि जौहर, बी.के. रावल, चरणजीत कौर, स्वाति चेचानी, परमिन्दर कौर द्वारा निःशुल्क उपचार व परामर्श प्रातः 9 से 1 बजे दिया जायेगा।
साथ ही डायबिटीज से बचने के उपायांे के बारे मे प्रदर्शनी के साथ ही पेम्पलेट वितरित किये जायेंगे। डायबिटीज शिविर प्रातः 9 से 11 बजे तक रोगियों की जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया जायेगा।