64 जायरिन कर्बला एवं बगदाद की यात्रा पर रवाना
यात्रियों को कर्बला ,बगदाद, कूफ़ा, खुम, तेहरान और काजमेन जैसी सभी जियारतें कराई जाएगी।
गौसे आजम के इस महीने में उदयपुर शहर के इन सभी जायरिनों को वहां की मुकदस जियारते और देश में खुशहाली की कामना को लेकर दुआएं की जाएगी।
उदयपुर 10 दिसंबर 2019 । मुस्लिम समाज के 64 जायरिनों का एक दल मंगलवार को खांजीपीर से बगदाद और कर्बला की यात्रा पर रवाना हुआ।
सैय्यद टूर एण्ड ट्रावेल्स की जानिब से गए इन सभी यात्रियों को कर्बला ,बगदाद, कूफ़ा, खुम, तेहरान और काजमेन जैसी सभी जियारतें कराई जाएगी।
टूर के सैय्यद फैजान अली ने बताया कि गौसे आजम के इस महीने में उदयपुर शहर के इन सभी जायरिनों को वहां की मुकदस जियारते और देश में खुशहाली की कामना को लेकर दुआएं की जाएगी।
यह दल 15 दिन बाद वतन वापसी करेगा। इस मौके पर मौलाना आफताब आलम, सदर कलीम खान, जीशान अली, आकीब हुसेन मौजूद रहे।