64 सदस्यीय राज्य स्तरीय कूडो टीम रवाना, 220 मेडल दांव पर

64 वें राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 3 से 9 दिसंबर तक मध्यप्रदेश के सागर जिले में प्रारम्भ होगी। जिसके लिये कूडो मुख्यालय एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक खेल के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर स्थित शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल में कूडो मार्शल आर्ट की राज्य स्तरीय 64 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता में 220 मेडल दांव पर लगे हुए है। टीम रविवार को रवाना होगी।

 | 

कूडो इन्टरनेशनल फेडरेशन आॅफ इंडिया के उत्तर भारत के निदेशक एवं कूडो राजस्थान के अध्यक्ष रेन्शी राजकुमार मेनारिया के मुख्य आतिथ्य एवं सहायक निदेशक खेल माध्यमिक शिक्षा बीकानेर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई चयन प्रक्रिया में 14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष के आयु वर्ग में कुल 64 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

मेनारिया ने बताया कि कूडो की राज्य चयन टीम में उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, जयपुर, सीकर, धोलपुर, अलवर, सिरोही, राजसमन्द सहित 12 जिलों के 150 से अधिक कूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम का चयन खिलाड़ियों के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के उनके रिकॅार्ड एवं चयन में 4 तकनीकी स्तम्भों ताची वाजा, नागे वाजा, ने-वाजा एवं शिमे वाजा के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

उल्लेखनीय है कि 63 वें राष्ट्रीय स्कूली खेलों में राज्य कूडो टीम के लड़ाकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 पदक राज्य की झोली में डाले थे। जो राजस्थान के इतिहास में पहली बार हुआ था। इस टीम में बीकानेर के टीम मेनेजर पुरूष के रूप में सत्यपालसिंह गोदारा, बीकानेर के रेन्शी प्रीतम सेन, टीम मेनेजर के रूप में सुश्री अरूणा अहारी,शारीरिक शिक्षक उदयपुर की कोन्यारी, महिला कोच के रूप में उदयपुर की नाज़नीन शेख साथ जायेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News